Indore News : तीन नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर लूट की घटना को दिया अंजाम, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

Indore News : तीन नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर लूट की घटना को दिया अंजाम, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

Indore News : जूनि इंदौर थाना क्षेत्र में पिस्टल की नोक पर व्यापारी से हुई लूट ने पुलिस की रात्रि गस्त की पोल खोकर रख दी इधर पुलिस सड़कों पर चेकिंग अभियान चला रही थी तो वही दूसरी और तीन नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हालाँकि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई सीसीटीवी  फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

यह है पूरी घटना

बता दें कि लूट की पूरी घटना इंदौर के जूनि इंदौर थाना क्षेत्र के कलेक्टर ऑफिस के सामने नेहाअपार्टमेंट की है जहाँ मसाला व्यापारी दिलीप केलवानी उनके पिता और भाई दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान यहां नकाब पहनकर तीन बदमाश घुसे पिस्टल और कट्‌टे के साथ उन्होंने व्यापारी को धमकाना शुरू कर दिया।इस दौरान एक कस्टमर को व्यापारी रुपये दे रहा था। बदमाशों ने वह भी छीन लिये। बाद में बदमाशों से उन्होंने संघर्ष भी किया। इसके बाद बदमाश मौके से भाग गए। इस दौरान एक युवक उनके पीछे भी दौड़ा। लेकिन तब तक वे भाग चुके थे।बदमाश व्यापारी से करीब 8 हजार रूपए नगदी लूट कर ले गए।

[dgv_vimeo_video id=”856720287″]

जाँच में जुटी पुलिस

पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी के कैद हो गई लूट की वारदात की सूचना पर मौके पर तमाम पुलिस के अफसर पहुंचे। यहां फुटेज देखने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पुलिस टीमों को बदमाशों की तलाश भेजा। रात में क्राइम ब्रांच को भी आरोपियों को पकड़ने के लिये मैदान में उतारा गया है। इस लूट की घटना ने पुलिस की रात्रि गस्त की पोल खोलकर रख दी है। थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों द्वारा व्यापारी के साथ गन पॉइंट पर हुई लूट में पुलिस अब सीसीटीवी कैमरा की मदद से अपराधियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”856720099″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews