Indore News : इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Indore News : इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Indore News : इंदौर की अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से 17 नए मोबाईल चोरी करने वाली गैंग का पर्दा फाश करते हुए तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 100 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले थे पकड़े गए तीन आरोपियों में से दो आरोपी नाबालिग है।

यह है मामला

दरसअल, अन्नपूर्णा पुलिस को फरियादी क्रिशन परयानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि थाना क्षेत्र में स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से रात्री में अज्ञात बदमाश मेरी दुकान में से 17 मोबाइल रियलमी नरजो कम्पनी के 09 फोन, एम.आई कम्पनी के 08 फोन और एसेससरीज के साथ नगदी रखे रुपए दुकान का ताला तोडकर चुरा कर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर अन्नपूर्णा पुलिस ने आस पास के लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की मदद से तीन आरोपियों को लाबरिया भेरू से पकड़ा है पकड़े गए आरोपियों से 17 मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिए है।

[dgv_vimeo_video id=”851606581″]

वही पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि नाबालिग बच्चो को गैंग में शामिल कर चोरी और लूट की घटना को अंजाम दिया करते थे वही पकड़े गए बदमाशो में दो चोर नाबालिग है पुलिस बदमाशों से अन्य चोरी की घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”851606193″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews