Indore News : गोली मारकर हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार

indore news

Indore News : इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में 22 मार्च को गोपुर चौराहे पर गोली चलाकर एक व्यक्ति को जान से मारने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों की पहचान करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों द्वारा जो कहानी बताई गई है। बड़ी ही चौंकाने वाली है, पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

गोलीकांड को लेकर पुलिस अधिकारी डीसीपी जोन 4 ऋषिकेश मीणा ने पत्रकारों के समक्ष बताया कि 22 मार्च को इंदौर के गोपुर चौराहा स्थित दीपक नामक एक युवक बाइक पर जा रहा था। जो की चैत्र मंडी में मजदूरी का काम करता है। बाइक पर आ रहा है। दो बदमाशों ने उसे गोली मारकर फरार हो गए थे। जहां इलाके के लगभग 450 सीसीटीवी कैमरे के फोटो चेक करें। जिसमें पुलिस को दो आरोपी को गिरफ्तार करने पर उनसे जब पूछताछ की तो दोनों आरोपी महेश शिंदेल और सोनू व्यास द्वारा यह बताया गया कि फरियादी दीपक के पिता तांत्रिक का काम करते थे। और कुछ समय पहले आरोपी महेश दीपक के पिता के पास घर में बच्चे नहीं होने के लिए जाया करता था। लेकिन लंबे समय तक जब किसी तरह का परिवार में कोई फायदा नहीं हुआ तो आरोपी दीपक को मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद 23 मार्च को आरोपियों द्वारा दीपक पर हमला किया गया। पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”927627965″]

घटना में इस्तेमाल पिस्तौल को लेकर आरोपियों ने बताया कि उज्जैन से पिस्टल खरीदी है। डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने पत्रकारों से कहा आरोपियों द्वारा बताए गए स्थान पर एक पुलिस टीम पहुंच कर इसके बारे में भी पता किया जाएगा। कुल मिलाकर गोली चलाकर एक युवक को मौत के घाट उतारने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस अन्नपूर्णा ने गिरफ्तार कर लिया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”927626289″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews