
Indore News : इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के कड़े निर्देश दिये गये थे एडिश्नल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा जोन-4 व एसीपी दीशेष अग्रवाल जूनी इन्दौर व्दारा थाना प्रभारी जूनी इन्दौर नीरज कुमार मेड़ा को टीम बनाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जिसमे पुलिस ने सफलता प्राप्त करते हुए एटीएम से बैट्री चोरी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।
यह है पूरी घटना
बता दें कि फरियादी जयंत हिरवेकर ने जूनी थाने पर पहुँचकर बैंक आफ इंडिया एटीएम टावर चौराहा के पास से रात्रि में बैटरी चोरी जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना जूनी इन्दौर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर विवेचना में लिया गया। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना जूनी इन्दौर दवारा एक खास टीम गठित की गई ओर आसपास के करीब 05 स्थानों पर उक्त टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये जिसमें दो संदेहियो के द्वारा घटना को अंजाम देते दिखाई दिए।


[dgv_vimeo_video id=”832221280″]
थाने के आरक्षक विनित व अन्य मुखबिरों की मदद से आरोपी इमतियाज शेख पिता इन्तजार शेख उम्र 35 साल निवासी खजराना उसकी पत्नी रुकसाना के साथ मिलकर घटना करना कबूल किया। आरोपियों को थाना जूनी इन्दौर की पुलिस टीम द्वारा उनके घर खजराना जाकर दोनों को गिरफ्तार कर चोरी की बैटरी ओर घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा भी जप्त किया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”832221508″]
