Indore News : सोने-चांदी के जेवरात चुराने के आरोप में दो युवतियां गिरफ्तार, पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस ने दोनो ही युवती से चोरी किया गया कुछ माल बरामद कर लिया है बचे हुए अन्य माल की बरामदगी के लिए दोनों ही युवतियों से पूछताछ कर रही है।
indore police

Indore News : इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 74 में रहने वाले एक दंपति के घर से सोने चांदी के आभूषण माल चोरी कर फरार होने वाली दो युवतियों को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।

विजयनगर पुलिस की कार्रवाई को लेकर एसीपी विजयनगर आदित्य पटले ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के द्वारा चोरी का माल भी बरामद कर दोनो युवती को गिरफ़्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस लगातार इस घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

एसीपी ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही स्कीम नंबर 74 में रहने वाले दंपति ने अपने घर के कामकाज के लिए इन दोनों ही युवतियों को रखा था। जिसके बाद मौके का फायदा उठाकर यह दोनों घर में रखें सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर फरार हो गई थी पुलिस ने दोनो ही युवती से चोरी किया गया कुछ माल बरामद कर लिया है बचे हुए अन्य माल की बरामदगी के लिए दोनों ही युवतियों से पूछताछ कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1019792465″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews