
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Indore News : इंदौर की एमआईजी थाना पुलिस में मुखबिर की सूचना के आधार पर ऑपरेशन ईगल के तहत दो ड्रग्स आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो ड्रग्स सप्लाई करने के लिए शहर के सुनसान इलाके में बलेनो कार से पहुंचे थे। जिसकी सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी और दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
क्या है पूरा मामला
इस मामले में जोन 2 के डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि हनुमान ग्रेनाइट के पास सर्विस रोड इंदौर से घेराबंदी कर आरोपी विशाल उर्फ निक्की धीमान उर्फ भाऊ पिता कमल किशोर धीमान निवासी पुष्प रतन कॉलोनी इंदौर और राम भोमराज पिता रूप सिंह भोमराज निवासी स्वर्ण बाग इंदौर से 550 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी बाजार कीमत 55 लाख रुपए बताई जा रही है। साथ ही एक बलेनो कार के अलावा 94 हज़ार रु जप्त किए गए हैं।
आरोपियों से स्मेक लाने के संबंध में पूछताछ की गई जिसमे उन्होंने बताया कि मंदसौर से ज्यादा मात्रा में स्मैक लाकर उसके छोटे-छोटे टोकन बनाकर शहर के पेडलरों को देते थे। जो स्मैक पीने वालों को बेच देते थे। आरोपी विशाल उर्फ निक्की धीमान स्मेक के पेसे से पब्लिसिटी प्राप्त करता था और क्रिकेट टीम भी टूर्नामेंट मे प्रायोजित करता है, पिछले दिनों इंदौर में हुए खालसा क्रिकेट ट्रॉफी में भी निक्की भाऊ ने एक उतारी थी जिसे पांच लाख का इनाम भी मिला था।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”967745537″]
