Indore News : दो शातिर चोर गिरफ्तार, सोने चांदी के जेवर और दो पहिया वाहन बरामद

दोनों ही युवक मंदसौर के रहने वाले हैं इंदौर शहर में रहकर कामकाज करते हैं पूर्व में कैटरिंग का काम कर रहे थे उन पैसों से गुजरा नहीं होने पर, दो पहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे थे, आरोपियों का कभी पुलिस से पाला नहीं पड़ा था।
Indore News

Indore News : इंदौर के ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ दिन पूर्व हुई चोरी की घटना में शामिल दो शातिर आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांधीनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है आरोपियों के पास से चोरी की दो पहिया वाहन भी बरामद की गई है, आरोपियों ने हातोद थाना क्षेत्र और सांवेर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

चोरी की घटनाओं के बाद एक्टिव थी पुलिस 

आपको बता दें कि हातोद थाना क्षेत्र में तीन अलग जगहों पर चोरी की वारदात हुई थी और वही सांवेर थाना क्षेत्र में भी पांच अलग-अलग जगह पर चोरी की घटनाएं की गई थी, पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी भी खंगाले थे और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांधीनगर क्षेत्र से हाथों की ओर जा रहे दो आरोपियों को हिरासत में लिया है जिनसे चोरी की बाइक जब्त की गई है जो आरोपियों ने लसूडिया थाना क्षेत्र से चोरी की है, आरोपियों से पुलिस ने किशनगंज थाना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक भी जब्त की है।

आज तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े थे चोर 

आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि दोनों ही युवक मंदसौर के रहने वाले हैं इंदौर शहर में रहकर कामकाज करते हैं पूर्व में कैटरिंग का काम कर रहे थे उन पैसों से गुजरा नहीं होने पर, दो पहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे थे, आरोपियों का कभी पुलिस से पाला नहीं पड़ा था, आरोपियों से पुलिस ने लाखों रुपए की ज्वेलरी और दो पहिया वाहन बरामद किए हैं आगे की पूछताछ पुलिस कर रही है, जल्द ही और भी मशरूका जब्त होने की संभावना है।

[dgv_vimeo_video id=”985555263″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews