Indore News : राहगीरों से लूट करने वाले गिरोह के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

भोपाल में नशे के लिए मंदिरों से एंटिक समान चुराने वाली महिला चोर गिरफ्तार

Indore News : इंदौर क्राइम ब्रांच और आजाद नगर पुलिस के सहयोग से बुधवार को राहगीरों के मोबाइल फोन लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल फोन एवं दो पहिया वाहन बरामद किया है।

यह है मामला

बता दें कि क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आजाद नगर लूट के मामले में अजय पुत्र बंशीलाल कुशवाह निवासी इंदिरा नगर ओर बबलू पुत्र बाबू भाबर निवासी देवगुराडिया पालदा को पकड़ा है। आरोपियों ने संदीप तिवारी निवासी बिचौली मर्दाना के साथ 25 अगस्त को लूट की वारदात को अंजाम दिया। संदीप मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था। इसी दौरान दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को आजाद नगर पुलिस के सुपुर्द किया है। बबलू धार का रहने वाला है और दूसरा इंदौर के मुसाखेड़ी में रहता है।

बता दें कि पकड़े गए आरोपियों ने पुलिसिया पूछताछ में बताया कि लुटे हुए मोबाइल में मौजूद फोन बुक से महिलाओं के नंबर निकाल कर महिलाओं से अपशब्द और अश्लील बातें करना अभी तक उन्होंने किया है आरोपियों को लेकर यह बात भी सामने आई के नशे की लत को पूरा करने के लिए आरोपियों ने मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देते थे।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”859324850″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews