
Indore Crime Branch
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ एक पीड़ित ने क्राइम ब्रांच पहुंचकर अपने साथ हुए अननोन नंबर से सेक्सटॉर्शन की शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अननोन नंबर की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।
ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने मीडिया को बताया कि घटना इस प्रकार है कि अननोन नंबर से एक लड़की की डीपी लगे नम्बर से एक मैसेज आया जिस पर हेलो का मैसेज आया था और फिर उसी नम्बर से फ्रेंडशिप करने की बात कही। जिसे पीड़ित ने यस कर दिया फिर अननोन नंबर से वीडियो कॉल आया जिसमे लड़की ने न्यूड हुई और आपत्तिजनक हरकत की ओर कॉल कट गया।
डरा धमका कर पैसे की डिमांड
फिर एक वीडियो लड़की ने पीड़ित को भेजा और कहा कि इसे सोशल मीडिया पर वायरल ना करूँ जिसके लिए तुम्हे एक अकाउंट नम्बर भेज रही हूँ रुपये ट्रांसफर कर दो। फिर एक यू ट्यूबर के नाम से फोन आया और कहा गया कि ये वीडियो लोड करने के लिए आया है अगर आप चाहते हो लोड़ ना करूँ तो अकाउंट नंबर भेज रहा हूँ इसमें पैसे डाल दो….इतना ही नहीं पीड़ित के पास एक क्राइम ब्रान्च इंस्पेक्टर का फोन भी आया और उसने कहा कि एक लड़की बैठी है जो आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहती है ओर तुम जेल नही जाना चाहते हो तो मेरे दिए अकाउंट नंबर में पैसे भेज दो।
जाँच में जुटी पुलिस
पीड़ित ने रुपया ना देते हुए सीधा क्राइम ब्रांच आया और अधिकारी से मिला और अपने साथ हुए घटनाक्रम की जनाकारी दी जिस पर पीड़ित से आए हुए नम्बर लें लिए गए है और मामले में जांच की जा रही है। राजेश डंडोतिया ने मीडिया के माध्यम से अपील की है किसी भी प्रकार का अननोन नंबर का वीडियो कॉल न उठाए।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1041744895″]
