Indore News : बीजेपी पार्षद प्रत्याशी के कथित वायरल वीडियो पर मचा हंगामा, कांग्रेस ने किया पलटवार

Indore News : बीजेपी पार्षद प्रत्याशी के कथित वायरल वीडियो पर मचा हंगामा, कांग्रेस ने किया पलटवार

इंदौर, आकाश धौलपुरे। मध्यप्रदेश की सियासत में एक महिला पार्षद प्रत्याशी के बयान का कथित वीडियो वायरल हुआ है जो सियासी गलियारों में हड़कंप मचा रहा है। दरअसल, इंदौर (indore) के वार्ड 42 की बीजेपी महिला पार्षद प्रत्याशी का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमे वो धार्मिक भावनाओं को भड़काने के साथ ही मतदाताओ के सामने नूपुर शर्मा के पक्ष में भाषण दे रही है।

यह भी पढ़े…MP पंचायत चुनाव: इंदौर में पंचायत चुनाव की मतगणना में धांधली! BJP समर्थित उम्मीदवार पहुंचे कोर्ट, जाने

जानकारी के मुताबिक कथित वायरल वीडियो इंदौर के वार्ड 42 का है जहां बीजेपी प्रत्याशी मुद्रा शास्त्री एक महिला सभा को संबोधित कर नूपुर शर्मा के बयान को सकारात्मक बता रही है और धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले बयान के साथ बीजेपी को जिताने की मांग कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”726305280″]

यह भी पढ़े…Indore News : तलवार लहराकर धमकाने वाला रईसजादा गिरफ्तार

इधर, सोशल मीडिया पर कथित वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश यादव ने आपत्ति लेते कहा कि कांग्रेस ने इस मामले में आपत्ति ली है और उन्होंने कहा कि बीजेपी की पार्षद प्रत्याशी मुद्रा शास्त्री के वीडियो को आपत्तिजनक बताया और कहा कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर अपमान किया है। यादव ने कहा कि वीडियो में कहा गया है कि नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करना चाहिए वही कुछ ऐसी बाते भी कही गई है जो धार्मिक और साम्प्रदायिक तनाव पैदा करेगी। ये गम्भीर अपराध है और इसकी शिकायत पुलिस, जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग को की गई है। वही उन्होंने सख्त कार्रवाई के साथ बीजेपी प्रत्याशी को चुनाव में अयोग्य घोषित करने की मांग की है। वही वीडियो की जांच के साथ निष्पक्ष कार्रवाई की मांग भी कांग्रेस ने की है।

[dgv_vimeo_video id=”726305351″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews