Indore News : नशे की लत को पूरा करने के लिए करते थे चोरी, आरोपी गिरफ्तार

घटना करने को लेकर पूछताछ में मालूम हुआ कि नशा करने के लिए इस तरह की घटना कारित की है। पुलिस ने पूर्व में हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए फरियादी को राहत दी है।
indore police

Indore News : इंदौर के राजेंद्र नगर पुलिस थाना क्षेत्र में देर रात घरों में घुसकर चोरी करने वाले लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और लड़के से सोने चांदी के आभूषण व कंपनी का मोबाइल जप्त किया हैं। पकड़े गए लड़के से दो लाख रुपये का माल राजेंद्र नगर पुलिस ने जब्त किया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि राजेंद्र नगर थाने पर फरियादी दुर्गेश जो की कुंदन नगर निवासी हैं थाने उपस्थित होकर बताया था कि उनके घर जून महीने की 17 तारीख को चोरी की वारदात हुई है फरियादी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले को विवेचना में लिया गया और अज्ञात आरोपी की पतारसी करने के दौरान पुलिस थाना राजेंद्र नगर की पुलिस टीम को विश्वसनीय से सूचना मिली कि एक लड़का है जो सामान लेकर किसी को बेचने के लिए ग्राहक को ढूंढ रहा है। कोई उससे सामान खरीद ले पकड़े गए लड़के को लेकर एसीपी रुबीना मेजवानी ने बताया आसपास के क्षेत्रों से लोकल मुख़बिरी कि जब हम चेक करने जा रहे थे तो हमें सूचना मिली के एक लड़का तीन-चार दिन से इस तरफ घूम रहा है। यही वो लड़का है जो समान बेचने कें लिए किसी को ढूंढ रहा है। मुखबिर के बताए अनुसार जो लड़का मिला और शक जब यकीन में बदल तो सिविल ड्रेस में एक टीम को ग्राहक बनाकर लड़के के पास पहुंचाया गया। सिविल ड्रेस में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लड़के से जब समान मंगा तो उसने अपनी जेब से निकाल कर दिया और जांचने के बाद यह वही सामान निकला जिसकी शिकायत थाना राजेंद्र नगर में दर्ज कराई गई थी। नकबजनी का पूरा समान पुलिस ने जप्त किया किया गया।

घटना करने को लेकर पूछताछ में मालूम हुआ कि नशा करने के लिए इस तरह की घटना कारित की है। पुलिस ने पूर्व में हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए फरियादी को राहत दी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”963177230″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews