Indore News : 200 से अधिक पेटी अवैध शराब से भरा वाहन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

indore news

Indore News : प्रदेश में चल रहे लोकसभा चुनाव के मध्य नजर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर इंदौर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। इसी का नतीजा है कि मुखबिर से मिल रही सूचनाओं और पुलिस के चेकिंग पॉइंट से अवैध नशीले पदार्थ के परिवहन करने वालों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। ताजा मामले में इंदौर के एरोड्रम पुलिस को 20 लाख रुपए की शराब पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। डीसीपी झोन वन के अनुसार पकड़ी गई शराब इंदौर से अहमदाबाद मीठी सुपारी के बोरे के नीचे छुपा कर लेकर जा रहे थे।

क्या है पूरा मामला

एरोड्रम पुलिस को मोबाइल से सूचना मिली एक छोटे ट्रक में अवैध रूप से शराब की तस्करी होनी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग पॉइंट लगाएं और आखिर वह छोटा ट्रक पुलिस के हाथ आया। ट्रक को रोक कर उसको चेक की किया गया। तो मीठी सुपारी के बोरों के नीचे दबकर 200 से अधिक पेटी शराब रखी हुई थी। जिसे विधिवत तरीके से थाने लाया गया और ड्राइवर को भी पुलिस ने हिरासत में लेते हुए आगामी कार्रवाई शुरू की।

[dgv_vimeo_video id=”935835740″]

डीपी विनोद कुमार मीणा ने पत्रकारों से बात करते हुए यह भी कहा कि मुंबई की सूचना पर महाराष्ट्र पासिंग गाड़ी को रोका गया। गाड़ी के ड्राइवर से पूछने पर शुरुआती बयान में गुजरात अहमदाबाद ले जाना ट्रक का बताया और ड्राइवर ने यह भी कहा कि देवास नाका से उसको गाड़ी दी गई थी। कुल मिलाकर लाखों रुपए की शराब पुलिस ने पकड़ी है। अब आगे इन्वेस्टिगेशन में सारी चीज खुलकर सामने आएंगे की शराब का मालिक कौन है?

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”935835104″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews