शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार

indore crime branch

Indore News : इंदौर शहर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले शातिर गैंग के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गैंग p o s का एजेंट है जो अपनी गैंग को ठगी करने के लिए मोबाइल सिम एवं कई तरह की सुविधा उपलब्ध कराता था।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि क्राइम ब्रांच एडीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार आरोपी अपनी गैंग को कई फर्जी तरीके से मोबाइल की सिम उपलब्ध कराता था। पकड़ा गया आरोपी p o s का एजेंट है जो कई ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को सिम देने के नाम पर उनकी केवाईसी पर एक की जगह दो-दो सिम जारी करवा कर गैंग को ठगी की वारदातों के लिए उपलब्ध कराता था। आरोपी की गैंग के खिलाफ पूर्व में शेयर एडवाइजरी कंपनी चॉइस ब्रोकिंग व एफएक्स प्रो फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी के नाम से कई लोगों के साथ ठगी करने का प्रकरण क्राइम ब्रांच थाने में दर्ज है।

aropi

इस गैंग ने कई फरियादियों को शेयर ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फाइनेंशियल कंसलटेंसी फीस के तौर लाखों रुपए से ठगा है फीस लोगों से शेयर मार्केट में अच्छा प्रॉफिट दिलवाने के नाम पर ली जाती थी और बाद में जब फरियादियों द्वारा पैसा इन्वेस्ट किया जाता था उसके बाद यह प्रॉफिट के नाम से मुकर जाते थे और गायब हो जाते थे। क्राइम ब्रांच इंदौर में इस गैंग के पूर्व में कुछ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसी गैंग के फरार एजेंट दीपक पिता राधेश्याम राठौर निवासी नलखेड़ा आगर जिला मालवा को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”902908701″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews