
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लेडी सब इंस्पेक्टर का लठमार होली का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर एक छात्रा ने मुख्यमंत्री चुनाव आयोग को ट्वीट किया है। जिसमें वो सब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रही है। वायरल वीडियो को लेकर एडिशनल डीसीपी ने कहा मामले में डीसीपी जांच कर रहे है।
क्या है पूरा मामला
यह पूरा मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। यहां पदस्थ लेडी सब इंस्पेक्टर को अनाउंसमेंट कर लोगों को समझाइश देना भारी पड़ गया है। कल पूरे देश में होली धूमधाम से मनाई जा रही थी। इस दौरान एसआई सोमवार को होली पर क्षेत्र में राउंड पर थी। तभी वह गाड़ी में बैठकर अनाउंसमेंट कर रही थी। कि जनता से निवेदन है कि आचार संहिता का ध्यान रखे। और अपने-अपने घर चले जाए। होली खेलने का समय 4 बजे तक का निर्धारित किया था। अपने घर रहे वर्ना पुलिस द्वारा लठमार होली का आयोजन किया जाएगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो को लेकर कानून की छात्रा ने निर्वाचन आयोग और सरकार को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है।

[dgv_vimeo_video id=”927483349″]
वही इंदौर पुलिस का कहना है कि वीडियो को वरिष्ट अधिकारियों ने संज्ञान में लिया है। उस की जांच की जा रही है। इस मामले डीसीपी के द्वारा एक शोकाज नोटिस भी जारी किया है। और आए हुए तथ्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”927482008″]
