Indore News : नर्मदा पाइप लाइन का प्रेशर चेक करते वक्त पानी के छींटें पड़े तो तान दी पिस्टल, नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर और लाइनमैन को जमकर पीटा मामला दर्ज

indore news

Indore News : इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र की कैलाशपुरी में नर्मदा लाइन का प्रेशर चेक करने के गए निगम के सहायक इंजीनियर और लाइन मैन के साथ वहां के रहवासियों के द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। वही इस मामले में निगमकर्मियों की शिकायत पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पूरा मामला खजराना थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी कॉलोनी का है। जहां पर नगर निगम के सहायक इंजीनियर पंकज दहायत लाइन मैन के साथ नर्मदा लाइन का प्रेशर चेक करने गए थे। इस दौरान जब वह प्रेशर चेक कर रहे थे, तो पानी के कुछ छींटे वहां पर खड़ी महिलाओं पर चले गए। इसी बात को लेकर रहवासियों ने उनके साथ विवाद करना शुरू कर दिया।

[dgv_vimeo_video id=”936945192″]

[dgv_vimeo_video id=”936945403″]

जिसमें महिलाओं के रिश्तेदारों ने सहायक इंजीनियर और लाइनमैन के साथ मारपीट की, वही इस मामले में नगर निगम की तरफ से खजराना थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट की धारा में दो लोगों को खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”936944924″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews