Indore News : कर्फ्यू में चल रही थी शादी की दावत, पुलिस ने की कार्रवाई

Indore News : कर्फ्यू में चल रही थी शादी की दावत, पुलिस ने की कार्रवाई

इंदौर, आकाश धोलपुरे। कोरोना के हॉट स्पॉट बने इंदौर में कलेक्टर, कमिश्नर, निगम कमिश्नर और डीआईजी कितने ही दौरे और निरीक्षण कर लें, लेकिन लोगों को ये बात समझ नहीं आ रही है कि कोरोना जानलेवा है और इसे किसी भी मजहब और धर्म से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है। एक बार फिर गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए शादी की दावत दी जा रही थी, जहां पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई की।

कोरोना कर्फ्यू : गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर सात दुकानें सील

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी में कर्फ्यू के दौरान शादी समारोह चल रहा था और पुलिस व प्रशासन की दबिश के बावजूद लोग झूठ बोल रहे थे। दरअसल, इंदौर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में शादी समारोह चल रहा है। इस पर तुरंत पुलिस, क्षेत्र के तहसीलदार और नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर चल रहे शादी समारोह में दबिश दी। वहीं पुलिस और अधिकारियों को देखकर शादी वाले घर में अफरा तफरी मच गई। जैसे ही थाना प्रभारी योगेश तोमर ने वहाँ मौजूद लोगों से पूछताछ की तो पहले पुलिस को लोगों ने गमी तो कभी जन्मदिन के नाम पर गुमराह किया। लेकिन पुलिस का शक गहराया और पुलिसिया अंदाज में पूछताछ की गई तब शादी समारोह की हकीकत सामने आई। इस पर पुलिस ने दुल्हन पक्ष व मकान मालिक के ऊपर कर्फ्यू उल्लंघन सहित अन्य कड़ी धाराओ के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले के सामने आने के बाद ये बात तो साफ हो चली है लोग जिंदगी और मौत के खेल में मनमानी करने से बाज नही आ रहे हैं और जान पर खेलकर दावत उड़ा रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews