Indore News : शराब लेने दुकान पर पहुंची महिला तो फिर हुआ ये…

Indore News :  शराब लेने दुकान पर पहुंची महिला तो फिर हुआ ये…

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  इंदौर में महिलाओं पर बढ़ते अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला एक महिला के साथ दो शराबियो द्वारा छेड़छाड़ और बुरी हरकत करने का है।  पूरी घटना शराब दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

दरअसल, इन दिनों इंदौर में महिलाओ पर अपराध लगातार बढ़ते ही जा रहे है। ताजा घटनाक्रम  राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के चोइथराम स्थित शराब दुकान की है। जहां देर रात शराब दुकान पर शराब लेने पहुंची महिला बैंक कर्मचारी के साथ मौके पर खड़े दो शराबियों  ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत कर दी और जबरन महिला की कार में बैठ गए,  जब महिला ने इसका विरोध किया तो दोनों बदमाश महिला का मोबाइल फोन लेकर भाग गए। पूरी घटना शराब दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

ये भी पढ़ें – MP School: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने छात्रों को दी एक और बड़ी राहत

घटना के बाद महिला पुलिस के पास पहुंची। महिला की शिकायत पर राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में शुरू कर दी है। राजेंद्र नगर थाना प्रभारी अमृता सोलंकी ने बताया कि पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है और जल्द ही बदमाशो में गिरफ्त में ले लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें – नशे का सौदागर पुलिस गिरफ्त में, लगभग 2 लाख की ब्राउन शुगर बरामद

बता दें कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले आना अब आम बात हो गई है और ऐसी घटनाओं के चलते इंदौर में  महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे है।

ये भी पढ़ें – बवाल मचा सकती है शिवपूजा को लेकर पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले की टिप्पणी, कांग्रेस ने किया सवाल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews