
BHOPAL COLLAGE GIRL mystery
Indore News : आज कल खुद को खत्म करके मसले का हल निकलना मानो आम बात हो गई मामूली ओर छोटी-छोटी बातों पर शहर में आत्म हत्या के मामले देखने और सुनने को मिलने लगे है ऐसा ही एक खुदखुशी का मामला इंदौर शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहाँ एक महिला ने महज इस बात पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है कि पति ने पत्नी को ब्यूटी पार्लर जाने से मना कर दिया था, जिससे नाराज होकर पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और शव को जिला अस्पताल में भेज दिया गया वहीं परिवार के बयानों के बाद पुलिस आगे की जांच कर रही है।
एरोड्रम पुलिस थाने के जांच आधिकारी ने बताया कि मृतका का नाम रीना यादव है। मृतका का विवाह इंदौर निवासी बलराम से 15 वर्ष पहले विवाह हुआ था, लेकिन विवाह के बाद दोनों में अकसर विवाद होता रहता था, वही बलराम घर पर रहकर ही सिलाई का काम करता था।
पति बलराम यादव का कहना था कि पत्नी रीना ब्यूटी पार्लर जाने के लिए ज़िद कर रही थी पति के मना करने पर महिला विवाद करने लगी इस पर भी बलराम ने उसे मना कर दिया जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगा ली।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
