Indore News : प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने की थी आत्महत्या, बॉयफ्रेंड कर रहा था प्रताड़ित, मामला दर्ज

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शुरूआती जाँच में सामने आया है कि महिला के बॉय फ्रेंड दीपक यादव ने पहले महिला से शादी करने का वादा किया, उससे सम्बन्ध बनाये और फिर शादी से इंकार कर दिया, वो महिला को प्रताड़ित भी करने लगा और उसने दूसरी शादी भी कर ली।
Indore News

Indore News : इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में पिछले महीने रियल स्टेट के ऑफिस में काम करने वाली एक महिला ने बिल्डिंग के टॉप फ्लोर से कूद कर आत्महत्या कर ली थी, इस पूरे ही मामले में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है और उसी के आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर बॉयफ्रेंड के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बिल्डिंग के टॉप फ्लोर से कूदकर की थी आत्महत्या 

आपको बता दें कि कनाडिया थाना क्षेत्र में एक महिला ने बिल्डिंग के टॉप फ्लोर से कूद कर आत्महत्या कर ली थी जिसमें घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था जिसमें महिला फोन पर काफी देर तक बातचीत कर रही थी तथा पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच पड़ताल की और महिला के फोन को जब्त किया था।

महिला के बॉयफ्रेंड ने दिया शादी का झांसा  

जब पुलिस ने महिला के फोन की जांच पड़ताल की तो वह एक युवक से लगातार बातचीत कर रही थी और संभवत:  इस दौरान जो युवक था उसने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया था और इसी बात से वह परेशान हुई और उसने बिल्डिंग के टॉप फ्लोर से कूद कर आत्महत्या कर ली।

जाँच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया 

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शुरूआती जाँच में सामने आया है कि महिला के बॉय फ्रेंड दीपक यादव ने पहले महिला से शादी करने का वादा किया, उससे सम्बन्ध बनाये और फिर शादी से इंकार कर दिया, वो महिला को प्रताड़ित भी करने लगा और उसने दूसरी शादी भी कर ली साथ ही महिला को धमकी दी कि वो उसे दूसरी शादी नहीं करने देगा जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली, पुलिस ने बॉय फ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”979011373″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews