Indore News : महिला ने दर्ज कराई दुष्कर्म की शिकायत, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

indore police

Indore News : इंदौर के थाना एमजी रोड में महिला द्वारा अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत की गई है पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

यह है मामला

पुलिस जांच अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला साल 2014 में शुरू हुआ था आरोपी ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और घटना का वीडियो फुटेज बनाकर महिला आरोपी ने कई बार महिला का शारीरिक शोषण किया काफी सालों तक शोषण का शिकार हुई पीड़ित ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।

बता दें कि पीड़िता ने एम जी रोड थाने पर शिकायत करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई व न्याय की गुहार लगाई है। दर्ज हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर एमजी रोड के जांच अधिकारी ने घटनाक्रम विस्तार से बताते हुए पीड़िता द्वारा मुकदमा दर्ज करने की बात कही ओर ये भी मीडिया को बताया कि घटना को अंजाम देने वाला पीड़िता का ही रिश्तेदार है पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”872266888″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews