Indore News : शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज

बाणगंगा थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।
indore police

Indore News : इंदौर के बाणगंगा थाने में एक पीड़िता ने अपनी आप बीती सुनाई जिसमें एक व्यक्ति द्वारा उसके साथ दुष्कर्म मारपीट डराने धमकाने का मामला पुलिस को बताया पीड़िता को सुनने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म डराना धमकाना मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की है।

क्या है पूरा मामला

पति के देहांत के बाद एक विवाहित महिला को एक व्यक्ति से दोस्ती करना नुकसानदेह साबित हुआ फरियादी ने बाणगंगा थाने पहुंचकर अपनी परेशानी और खुद पर हुए अत्याचार के मामले से थाने पर अवगत कराया। पूरे मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजीव डांडिया ने बताया कि एक पीड़िता द्वारा बाणगंगा थाने पर शादी के नाम पर झांसा देते हुए शारीरिक शोषण और फिर शादी का कहा पर मारपीट करने डराने धमकाने का प्रकरण दर्ज हुआ है।

एडिशनल डीसीपी ये भी कहा कि पीड़ित महिला के पति का देहांत हो चुका था और आरोपी से महिला की मित्रता हुई काफी समय तक आरोपी महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा और एक औलाद हो जाने के बाद जब महिला ने आरोपी से शादी के लिए कहा था आरोपी द्वारा महिला को डराया धमकाया मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई जिस पर बाणगंगा थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”955245264″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews