Indore News : युवक के साथ अभद्रता के बाद मारपीट, मामला दर्ज

Indore News : युवक के साथ अभद्रता के बाद मारपीट, मामला दर्ज

Indore News : इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के मुंबई हॉस्पिटल के सामने कुछ युवकों द्वारा एक युवक के साथ अभद्रता करते हुए उससे पैर पढ़वाए जा रहे हैं। वायरल वीडियो जब पुलिस के पास पहुंचा दो उन्होंने अभद्रता का शिकार युवक की शिनाख्त की और सामने आया की युवक भवरकुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है ओर आरोपियों का दोस्त है।

यह है मामला

कुछ युवकों द्वारा एक युवक के साथ अभद्रता और पिटाई के मामले को लेकर डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया कि मारपीट और अभद्रता का वीडियो डेढ़ महीने पुराना है और फरियादी के साथ मारपीट और अभद्रता डेढ़ महीने पहले की गई थी घटना होने के बाद फरियादी अपने गांव चला गया था और फिर वीडियो वायरल होने के बाद फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

डीसीपी के अनुसार, आरोपी पक्ष को इस बात की शंका ठीक है फरियादी उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करता है मारपीट की एक वजह यह भी हो सकती है। शिकायत के बाद पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”838287125″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews