Indore News : नकली वर्दी पहनकर BSF कैंपस में घुस रहा युवक पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Indore News : नकली वर्दी पहनकर BSF कैंपस में घुस रहा युवक पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Indore News :  इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित BSF के अफसरों ने एक ऐसे नकली BSF सिपाही को पकड़ा है जो मेडिकल में फेल हो गया था। यह बात वो परिवार के लोगों को नहीं बता पा रहा था,  परिवार के लोगों को वर्दी में सेल्फी भेजने के लिए उसने पुलिस स्टोर से ड्रेस खरीदी और सेल्फी लेने BSF परिसर पहुंच गया। लेकिन गेट पर बीएसएफ सिपाही ने पूछताछ कर ली गई। जानकारी ठीक से नहीं देने के चलते बीएसएफ के अधिकारी उसे पुलिस थाने लेकर पहुंचे  जहाँ पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

एरोड्रम थाने के एसआई उमा शंकर यादव ने बताया कि बंटी पुत्र प्रह्लाद रैगर निवासी जयपुर राजस्थान के खिलाफ धारा 170,171 में केस दर्ज किया गया है। बंटी बीएसएफ के सीएसडब्लूटी कैंपस में सेल्फी लेने पहुंचा था। जब वहां मौजूद स्टाफ के लोगों ने उससे पूछताछ करते हुए आईडी कार्ड मांगा तो वह नहीं दे पाया। बाद में उसे कैंपस में पूछताछ करने के लिए ले जाया गया और बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

वहीं नकली बीएसएफ सिपाही बंटी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने कुछ माह पहले हुई बीएसएफ भर्ती की एग्जाम दी थी। जिसमें वह लिखित एग्जाम में तो पास हो गया था लेकिन मेडिकल एग्जाम में वह फेल हो गया था। वह इंदौर में रहकर काफी समय से एग्जाम की तैयारी कर रहा था। लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पा रहा था। रविवार को उसने वर्दी खरीदी थी। वर्दी में सेल्फी लेकर परिवार के लोगों को भेजने वाला था, जिससे उन्हें यह बता सके कि उसकी नौकरी लग गई है। लेकिन उसके पहले ही वह पकड़ा गया, पुलिस उसकी बातों के आधार पर मामले की जांच कर रही है ।

[dgv_vimeo_video id=”837517910″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews