Indore News : युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने की जांच शुरू

Indore News : युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने की जांच शुरू

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में आत्महत्याओं (suicides) का दौर जारी है। वहीं बीते शनिवार को भी आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। पूरी घटना इंदौर (Indore) के थाना एरोड्रम क्षेत्र की है। जहां चील्ड वाटर सप्लाय का काम करने वाले नरेन्द्र सिंह तोमर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें… आजादी के ज़श्न में भूले कोरोना गाइडलाइन का पालन, पुलिस और प्रशासन से हुई चूक

दरअसल, आत्महत्या की घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के उमंग पार्क कॉलोनी की है। जहां पर रहने वाले 40 वर्षीय युवक नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार रात फांसी लगा ली। जिसके बाद उसे तत्काल निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। एरोड्रम थाना के जांच अधिकारी ओमनारायण शुक्ला ने रविवार को बताया कि मृतक 40 वर्षीय नरेंद्र सिंह तोमर वाटर सप्लाय का काम करते था। शनिवार रात अज्ञात कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।फिलहाल, मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews