Indore News : चाकूबाजी में जख्मी युवक ने दम तोड़ा, जाँच में जुटी पुलिस

indore police

Indore News : पंचमी के दिन रंग लगाने की बात पर हुए विवाद में चाकू बाजी में घायल युवक ने दम तोड़ दिया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना क्षेत्र के कुछ लिस्टेड लोगों को हिरासत में पुलिस ने ले लिया है। आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसमें से युवकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। रंग पंचमी पर रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था।

क्या है पूरा मामला

इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए पुलिस द्वारा बताया गया कि रंग पंचमी के दिन चित्रकूट नगर में रहने वाले चीनू नामक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। इसके बाद घायल अवस्था में ही चीनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि हत्या का प्रयास की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। लेकिन अब युवक की मौत हो चुकी है। तो हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक तौर पर कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। इस पूरा प्रकरण में जो आरोपी बनाए गए हैं।

इंदौर डीसीपी विनोद मीना ने कहा कि युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम करने पहुंचे। युवक के पड़ोसी ने घटना फिर एक बार विस्तार से मीडिया को बताई और इस बात का भी खुलासा किया कि रंग लगाने की बात को ही लेकर चाकू बाजी की घटना हुई थी। जिसमे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”930268556″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews