Indore: राजस्थान से पूजन के लिए बुलाया पंडित, मारपीट कर काट दिया कान

indore crime News

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (Indore) से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर राजस्थान से सत्यनारायण की कथा करने आए एक पंडित के साथ यजमान ने मारपीट कर उनका कान काट दिया। मामले की शिकायत पंडित ने पुलिस में दर्ज कराई है जिसके बाद यजमान और उसके दोनों बेटों को जेल में बंद कर दिया गया है।

यह घटना इंदौर के स्कीम नंबर 71 की है। यहां पर रहने वाले लक्ष्मीकांत शर्मा ने राजस्थान के कोटा से पंडित कुंजबिहारी शर्मा को भगवान सत्यनारायण की कथा सुनाने के लिए बुलाया था। लक्ष्मीकांत के बड़े बेटे की शादी नहीं हो रही थी इसलिए परिवार चाहता था कि पंडित जी आकर सत्यनारायण भगवान की कथा करें।

Must Read- Richa Chadha और Ali Fazal पर चढ़ा प्यार का रंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

पंडित का कहना है कि वह यजमान को पहले से जानते हैं। परिवार के आग्रह पर वह सत्यनारायण की कथा करने के लिए आए थे। कथा करने के बाद वो रात को यजमान के घर पर ही रुके। यहां पर लक्ष्मीकांत के परिवार ने उनकी अच्छे से सेवा की, लेकिन रात को वह जब सो रहे थे तो लक्ष्मीकांत और उनका छोटा बेटा विपुल वहां पहुंचे और गालियां देकर मारपीट करने लगे। इसके बाद बड़ा बेटा अरुण वहां पहुंचा और वह भी मारपीट करने लगा। इसी बीच छोटे बेटे ने दांत से कान काटकर अलग कर दिया।

मारपीट और चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग वहां पर इकट्ठा हुए और पंडित को तीनों से बचाया। इसके बाद पंडित को लेकर लोग चंदन नगर थाना पहुंचे जहां से पंडित को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पंडित ने बताया है कि उन्होंने अपने कटे हुए कान की तलाश भी की ताकि सर्जरी करवा सकें, लेकिन उन्हें कान का हिस्सा कहीं नहीं मिला।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews