Indore Gaurav Diwas: 5 किमी की दौड़ में हर उम्र के लोग हुए शामिल, मैराथन में इलैया राजा भी दौड़े

Indore Gaurav Diwas: 5 किमी की दौड़ में हर उम्र के लोग हुए शामिल, मैराथन में इलैया राजा भी दौड़े

Indore Gaurav Diwas: इंदौर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यकृम के तहत आज सुबह से सेहत की अलख जगाने के लिए इंदौर गौरव रन का आयोजन किया गया जो सुबह नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई मैराथन में अच्छी सेहत का संदेश देने सैकड़ों इंदौरी शामिल हुए। इनके साथ ही, कलेक्टर इलैया राजा टी और अन्य अधिकारियों ने भी दौड़ लगाई।

इंदौर स्थापना दिवस का 6वां दिन आज

इंदौर स्थापना दिवस के आयोजनों में आज 6वें दिन जिला प्रशासन, नगर निगम और एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स द्वारा संयुक्त रूप से गौरव रन का अयोजन किया गया। करीब 5 किलोमीटर की इस दौड़ में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क था। जिसमें हर उम्र के लोगों ने सहभागिता की है। इस रन में कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी और नगर निगम आयुक्‍त हर्षिका सिंह सहित अन्य आधिकारी भी शामिल हुए। बता दें कि शामिल होने वाले प्रथम 250 प्रतिभागियों को एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स द्वारा टीशर्ट और कैप उपहार स्वरूप दी गई।

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews