होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कॉर्पियो से सप्लाई के लिए निकले सरगना को 64 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा

पुलिस का मानना है कि आरोपी ब्राउन शुगर सप्लाई नेटवर्क का सरगना है  फिलहाल पुलिस इसके नेटवर्क के सभी पैडलरों की जानकारी जुटा रही है उन पर भी आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे।
Indore police action

Indore News : नशे का गढ़ बनते जा रहे इंदौर को इस कलंक से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस पूरी ताकत से जुटी हुई है पुलिस लगातार ड्रग्स सप्लायर्स और पैडलर्स पर शिकंजा कस रही है और उन्हें सलाखों के पीछे भेज रही है, लेकिन आज इंदौर पुलिस इस कड़ी में बड़ी सफलता मिली है , पुलिस ने ब्राउन शुगर सप्लाई नेटवर्क के सरगना को पकड़ा है और उसके कब्जे से 64 लाख रुपये की ब्राउन शुगर बरामद की है।

होली पर नशे के सौदागरों पर विशेष पीने नजर गडाए इंदौर की परदेसीपुरा पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 64 लाख रुपए की ब्राउन शुगर बरामद की गई है, आरोपी स्कॉर्पियो से नशा सप्लाई करने निकला था जिसे राजकुमार सब्जी मंडी इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

स्कॉर्पियो से नशे की खेप देने निकला था पुलिस ने दबोचा 

डीसीपी जोन 2  भिनय विश्वकर्मा के मुताबिक परदेशीपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक काले रंग की स्कॉर्पियो से नशे की खेप देने पहुंच रहा है। जिसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में जांच शुरू की और काले रंग की स्कॉर्पियो दिखाई दी, जिसमें बैठे युवक को नीचे उतारकर जांच की गई तो उसके पास से 255 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर जब्त की गई है।

पुलिस थाने में दर्ज हैं कई मामले 

आरोपी का नाम गुलशन नरगावे है जो पहले से ही अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल रहा है आरोपी के खिलाफ आठ से अधिक थानों में मामले दर्ज हैं। डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी गुलशन से 255 ग्राम ब्राउन शुगर मिलीं है जिसकी मार्केट में कीमत करीब 64 लाख रुपये है।

पैडलर्स का नेटवर्क बनाकर करता था ड्रग्स सप्लाई  

पुलिस ने बताया कि आरोपी गुलशन जावरा और मंदसौर से ब्राउन शुगर लाना बता रहा है, पूछताछ में उसने बताया कि उसने पैडलरों की एक टीम बना रखी है जो पुड़िया बनाकर ब्राउन शुगर सप्लाई करते हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी ब्राउन शुगर सप्लाई नेटवर्क का सरगना है  फिलहाल पुलिस इसके नेटवर्क के सभी पैडलरों की जानकारी जुटा रही है उन पर भी आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1065479150″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews