
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अपराध पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस कमिश्नर के मार्गदर्शन में चारों जोन के डीसीपी के नेतृत्व में 31अगस्त और 1 सितंबर की दरमियानी रात से सुबह तक धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे, बदमाश असामाजिक तत्व पर निगरानी की गई।
की गई वैधानिक कार्रवाई
पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त में गुंडे, बदमाशों और अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 869 बदमाशों को चेक करते हुए। उनमें से 248 पर उचित वैधानिक की कार्रवाई की। पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा जिलाबदर अवधि का उल्लंघन कर क्षेत्र में घूमने वाले 2 कुख्यात जिलाबदर बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसके तहत, कुल 299 से ज्यादा वारंटों को तामील कराया गया। इसमें लंबे समय से फरार, 48 स्थाई, 101 गिरफ्तारी और 149 जमानती वारंट के साथ ही 121 समंस भी तामील किए।
फरार अपराधी भी हुए गिरफ्तार
इस दौरान भंवरकुआं थाना में स्थित जिलाबदर अवधि का उल्लंघन कर क्षेत्र में घूमने वाले 2 कुख्यात बदमाशों को भी गिरफ्ता में ले लिया है। इसके खिलाफ 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। इस दौरान कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आए है। जिनके विरुद्ध 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। इस दौरान कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आए है।
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

