
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिसका एक ताजा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां किसान से एक भाई और बहन ने प्याज लेकर पैसे नहीं देने की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए थे। वहीं, फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने फरार महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
ये था मामला
दरअसल, मामला जनवरी 2023 का है। जब टीटू तिवारी को 1400 कट्टे प्याज दिए गए थे। जिसके बाद टीटू तिवारी की बहन रानी तिवारी बार-बार किसान को आश्वासन दिया करती थी और अपने अकाउंट का चैक देकर उसे टाल दिया था। फिर किसान मनोज चौधरी ने राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और तब से ही महिला फरार थी।
[dgv_vimeo_video id=”831412377″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

