Indore News : एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 17.8 ग्राम एमडी जप्त की है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 2 लाख की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।
indore police

Indore News : ऑपरेशन ईगल के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई करने में जुटी हुई है ऐसा ही एक ताजा मामला मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का सामने आया हैं। जहाँ विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान एक ड्रग्स पेडलर को पकड़ा है। जिसके पास से 17.8 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त किया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

यह पूरा मामला इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है जहां विजयनगर पुलिस चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा इसके बाद पुलिस को शंका होने पर पुलिस ने युवक का पीछा कर बदमाश को पकड़ा। वहीं पुलिस ने जब बदमाश की तलाशी ली तो युवक के कब्जे से पुलिस ने 17.8 ग्राम एमडी जप्त की है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 2 लाख की बताई जा रही है।

indore news

वहीं युवक के द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह युवक राजस्थान से ब्राउन शुगर लेकर इंदौर में अलग-अलग व्यक्तियों को सप्लाई करता था। वहीं युवक के कई आपराधिक मामले भी दर्ज है फिलहाल पकड़े गए आरोपों से पुलिस कड़ी पूछताछ करने में जुटी हुई है पूछताछ में आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1015217642″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews