इंदौर पुलिस ने चाकूबाजों की निकाली हेकड़ी, उन्हीं के इलाके में निकाला जुलूस

इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों का इलाके में जुलूस निकाला ताकि लोगों के दिल में पुलिस सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ सके और बदमाशों की दहशत निकल जाए।
indore police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के राजेंद्र नगर पुलिस ने चोइथराम सब्जी मंडी में ट्रक चालक और मंडी के गार्ड पर चाकू से हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही आज पुलिस ने सभी आरोपियों को घटना स्थल भी लेकर गई।

थाना प्रभारी के अनुसार, पिछले दिनों चोइथराम सब्जी मंडी में चोरी करने की नियत से घूम रहे चार आरोपियों को मंडी गार्ड और एक ट्रक ड्रायवर ने देख लिया तो मौके से बदमाश भाग निकले लेकिन जाते-जाते एक बदमाश ने चाकूबाजी करते हुए दो लोगों को घायल कर दिया था। जिसकी जानकारी थाने पर दी गई मुकदमा दर्ज होने के बाद घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा और घटना स्थल पर ले गए। साथ ही उन्हीं के इलाके में जुलूस निकाला ।

बता दें कि आरोपियों ने एक ट्रक चालक ओर मंडी के गार्ड पर चाकू मार कर गंभीर घायल कर दिया था। तब से पुलिस इन आरोपियों की तालाश में थी और आखिरकार पुलिस ने सभी चारो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1015702311″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews