व्यापारियों के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायपुर से दो शातिर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपियों द्वारा इंदौर के 12 स्टेशनरी व्यापारियों को ठगा था।
indore news

Indore News : इन्दौर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए कई व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, आरोपियों ने उधारी के रूप में फरियादी से 52 लाख रुपए से अधिक की स्टेशनरी समान ले लिया था आरोपी लगातार अलग अलग राज्य में रहकर फरारी काट रहे थे।

दो शातिर आरोपी गिरफ्तार  

दरअसल इन दिनों इंदौर शहर में ऑनलाइन फ्रॉड और धोखाधड़ी की बहुत ज्यादा शिकायत क्राइम ब्रांच को मिल रही थी जिस पर कार्यवाही करते हुए छत्तीसगढ़ के रायपुर से दो शातिर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपियों द्वारा इंदौर के 12 स्टेशनरी व्यापारियों को ठगा था।

स्टेशनरी व्यापारियों के साथ की थी ठगी 

व्यापारियों ने क्राइम ब्रांच को शिकायत की थी की मॉर्डन कॉपी हाउस के संचालक सुरेश लालवानी और संजय स्टेशनरी के संचालक संजय लालवानी के द्वारा व्यापारियों को भरोसे में लेते हुए 52 लाख 82 हजार 149 रुपए का स्टेशनरी समान प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई थी वही क्राइम ब्रांच दोनो आरोपियों से पूछताछ कर रही है को और कितने व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी की है।

[dgv_vimeo_video id=”1016162093″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews