
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से अवैध पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस जब्त किया गया है। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 361/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आइए जानते हैं विस्तार से…
मुखबिर से मिली सूचना
दरअसल, मामला खजराना थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार आरोपी को इलाके में देखा गया है। जिसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश देकर आरोपी अयाज खान को गिरफ्तार कर लिया है जोकि खजराना पैलेस का निवासी है। इस कार्य में थाना प्रभारी खजराना सुजीत श्रीवास्तव और उनकी टीम कमल सिंह पुष्पेंद्र जाट सहित आरक्षक प्रदीप, विकास की सराहनीय भूमिका रही।
आरोपियों की धरपकड़ जारी
बता दें कि जिले में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। जिसके तहत पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लूट, चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी आदि संपत्ति संबंधी मामलों में अज्ञात फरार आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई कर रही है। जिसमें उन्हें लगातार सफलता मिल रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

