
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी, तभी तो बदमाशों ने पीछे से हमला करके महिला के गले से मंगलसूत्र निकाल लिया और मौके से फरार हो गए। हालांकि, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। इधर, पीड़ित महिला पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसके आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। आइए जानते हैं विस्तार से…
बाणगंगा थाना क्षेत्र का मामला
शहर में चैन स्नेचिंग और मोबाइल स्नेचिंग की बढ़ती घटनाएं चिंताजनक हैं। जिसकी एक घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र से सामने आई, जहां एक महिला के साथ ऐसा ही हादसा हुआ, जब दो बदमाशों ने महिला से उसका मंगलसूत्र छीन लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शशांक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में बताया कि उसने मंगलसूत्र को मुथूट फाइनेंस में गिरवी रख दिया था। पुलिस ने फाइनेंस कंपनी से वह मंगलसूत्र बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी अरुण चौरसिया की तलाश जारी है।
कड़ाई से जांच जारी
इधर, यह भी बात सामने आ रही है कि फाइनेंस कंपनियां सोने की ज्वेलरी को बिना बिल देखे गिरवी रख लेती हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों की मिली भगत से लाखों रुपये की सोने की ज्वेलरी वहां जमा हो सकती है। पुलिस इस मामले में और भी कड़ाई से जांच कर रही है ताकि सभी आरोपियों को पकड़ा जा सके और इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
[dgv_vimeo_video id=”976369988″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

