इंदौर पुलिस ने की कार्रवाई, अवैध हथियारों की तस्करी करने आया एक आरोपी गिरफ्तार, 5 देशी पिस्टल जब्त

पुलिस क्राइम ब्रांच ने पकड़े दो और आरोपी, जुड़े थे तस्करी के अपराधों से

Indore News : मध्य प्रदेश का इंदौर जिला अब अवैध हथियारों का गढ़ बनता जा रहा है। हालांकि, पुलिस की चेकिंग भी अवैध हथियारों की खरीद बिक्री करने वालों पर कारगर साबित हो रही है। जिसका एक ताजा उदाहरण शहर के आजाद नगर इलाके से सामने आया है, जहां एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से देशी पिस्टल भी बरामद की गई है।

टीआई ने दी ये जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आजाद नगर नीरज मेढ़ा ने बताया कि आजाद नगर इलाके में पुलिस द्वारा चेकिंग लगाई गई थी। जिसमें प्रकाश निगवाल नाम के व्यक्ति को पकड़ा गया जो कि इंदौर के समीप धार, बड़वानी का रहने वाला है। जिसके बैग की तलाशी लेने पर 5 देशी पिस्टल बरामद हुई।

[dgv_vimeo_video id=”894419620″]

घरेलू हिंसा के कई मामले दर्ज

वहीं, पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबुल किया है कि वह इन देशी पिस्तौलों को सिकलीगर से खरीद शहर में किसी व्यक्ति को स्पलाई करने आया था। साथ ही उसने यह भी बताया कि वो 20 से 25 हजार में यह पिस्टल खरीद कर उसे थोड़े अधिक मुनाफे के बाद आगे बेच दिया करता था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसपर घरेलू हिंसा के कई मामले दर्ज है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews