इंदौर पुलिस की कार्रवाई, लूटपाट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, कैश समेत 3 मंगलसूत्र बरामद

मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टीम का गठन कर छापेमार कार्रवाई की गई है और आरोपी को एमआईजी थाना क्षेत्र के क्रिश्चियन एमिनेंट स्कूल के पीछे से गिरफ्तार कर लिया गया।
Indore News

Indore News : मध्य प्रदेश का इंदौर जिला आए-दिन बढ़ते अपराधों को लेकर चर्चा का विषय बना रहता है। इसी कड़ी में एक ताजा मामला सामने आया है, जब पुलिस ने सुनसान जगहों पर महिलाओं की रेकी कर लूटपाट करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 3 मंगलसूत्र, मोबाइल फोन और करीब 3 लाख रुपये कैश बरामद हुए हैं। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

दरअसल, मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टीम का गठन कर छापेमार कार्रवाई की गई है और आरोपी को एमआईजी थाना क्षेत्र के क्रिश्चियन एमिनेंट स्कूल के पीछे से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में ये बात आई सामने

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि आरोपी आर्थिक तंगी के कारण इन वारदातों को अंजाम देता था। पहले वह सुनसान जगहों पर महिलाओं की रेकी कर उन्हें निशाना बनाता था। इस तरह वह लगातार अपने कारनामों को बेखौफ होकर अंजाम दिया करता था। आरोपी की पहचान महेश निवासी न्याय नगर सुखलिया के रुप में की गई है, जोकि MBA का छात्र रहा है। वहीं, शेयर मार्केट में नुकसान और पैसों की तंगी के चलते उसने लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया।

डीसीपी ने दी ये जानकारी

डीसीपी जोन 2 अभिनय विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अक्टूबर की शाम को एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला का कहना था कि जब वह पैदल घर लौट रही थी, तभी एक स्कूटी सवार युवक ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और वहां से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। साथ ही मुखिबर तंत्र को एक्टिव कर दिया।

[dgv_vimeo_video id=”1026452300″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews