
इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (indore) क्राइम ब्रांच और जूनि इंदौर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के अलग – अलग शहरों में नकबजनी करने वाले इनामी बदमाश के साथ नकबजनी का सामान खरीदने वाले ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार किया है। वही पकड़े गए आरोपियो से पुलिस ने 65 ग्राम सोना और 58 हजार रुपये नगद बरामद किए है इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 14 हजार रुपए का इनामी बदमाश सन्नी लाला रायकवार इंदौर शहर में घूम रहा है। इसके बाद जूनि इंदौर पुलिस ने घेराबंदी कर सन्नी रायकवार को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े…विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में कई पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

बताया जा रहा है सन्नी काफी लंबे समय से फरार चल रहा था जिस पर पुलिस द्वारा 14 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई थी। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि रात में घरों में घुसकर घटना को अंजाम देता था वही आरोपी ने भोपाल में शाहपुरा और सन्नी रायकवार ने थाना जूनी इंदौर, थाना तिलकनगर, थाना खुड़ेल, थाना नानाखेड़ा जिला उज्जैन में चार जगह नकबजनी करना भी कबूल किया है। वही पकड़े गए आरोपी सन्नी के साथ पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले सुनार से 65 ग्राम सोना व 58 हजार रुपये नगद जब्त किए और उसके एक साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीसीपी क्राइम ब्रांच निमिश अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियो से अन्य चोरी की घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”686626371″]
