
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Indore News : इंदौर पुलिस ने ऑपरेशन ईगल क्लो के तहत जोन 2 में की गई कार्यवाही में 17 ड्रग पेडलरों को पकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ इन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनपर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के साथ आगे की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी ने कही ये बात
खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने मीडिया को बताया कि ऑपरेशन ईगल क्लो के तहत कार्रवाई के दौरान 17 ड्रग पेडलरों को पकड़ा गया है। जिनके पास से मादक पदार्थ भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल, इन ड्रग पेडलरों से पूछताछ की जा रही है कि वे ड्रग्स कहाँ से लाते थे और किस-किस जगह पर सप्लाई करते थे। थाना प्रभारी के अनुसार, पकड़े गए ड्रग पेडलरों ने बताया कि वे ड्रग्स राजस्थान से लाते थे। इस जानकारी की आगे की तफ्तीश की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क को पूरी तरह से नष्ट किया जा सके।
आगे भी होगी कार्रवाई
बता दें कि पुलिस ने इलाके के क्षेत्र से मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की है। इसके बाद पुलिस ने अन्य कई क्षेत्रों को भी चिन्हित किया है, जहां भविष्य में इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, इस अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री को रोकना है।
[dgv_vimeo_video id=”996114286″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

