Indore पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अवैध मादक पदार्थ सहित पिस्टल जब्त

पूरे मामले की सूचना जब राऊ पुलिस को मिली, तो उन्होंने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से बड़ी मात्रा में गांजा और एक पिस्टल बरामद की गई है।
Police Arrest Crime

Indore News : इंदौर की सड़क पर थाना क्षेत्र में चेकिंग लगाने के दौरान पुलिस को सफलता हमेशा ही मिलती रही है। जिसका ताजा मामला राउ थाने में सामने आया, जिसमें एक ऑटो से पुलिस ने चेकिंग के दौरान ना सिर्फ दो आरोपियों को पकड़ा, बल्कि अवैध मादक पदार्थ सहित एक पिस्टल भी जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों का पहले भी शहर के कई थानों में आपराधिक रिकॉर्ड है। फिलहाल, दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

2 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर में बदमाशों के द्वारा ऑटो के माध्यम से गांजा की सप्लाई की जा रही थी। पूरे मामले की सूचना जब राऊ पुलिस को मिली, तो उन्होंने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से बड़ी मात्रा में गांजा और एक पिस्टल बरामद की गई है। पुलिस चेकिंग में पकड़े गए दोनों आरोपियों के बारे में पुलिस ने बताया कि आरोपी शाहरुख ऑटो चला रहा था और दूसरा आरोपी अकरम है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा महू क्षेत्र से किसी व्यक्ति से लाते थे। इसके अलावा, आरोपी शाहरुख ने बताया कि जब्त पिस्टल द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के एक बदमाश से लाया गया था। पुलिस इस मामले की पुष्टि कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

पूछताछ जारी

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शाहरुख पर इससे पहले भी कई अपराध दर्ज हैं। पुलिस अब पकड़े गए गांजे की आवक को लेकर मामले में गहन पड़ताल कर रही है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस सभी संबंधित जानकारी जुटा रही है और जांच में तेजी ला रही है।

[dgv_vimeo_video id=”994435180″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews