इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छेड़छाड़ के आरोप में फसाने की धमकी देकर रुपये छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छेड़छाड़ के आरोप में फसाने की धमकी देकर रुपये छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Indore News : इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां पिछले दिनों होटल के कमरे में बल पूर्वक घुसकर सिंगरौली निवासी व्यक्ति को धमकाते हुए 13 हजार लूटने वाले ग्रुप के सरगना सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, ग्रुप में कुछ लड़कियां भी शामिल हैं। शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई थी। इसी तरह की वारदात ग्रुप कई बार कर चुका है। पकड़े गए आरोपियों से आगे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि पकड़े गए ग्रुप सरगना पर पहले से ही 7 अपराध पहले से शहर के अन्य थानों में दर्ज है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, भंवरकुंआ इलाके के एक होटल में सिंगरौली निवासी किराए पर रहते है। घटना वाले दिन कुछ बदमाशों ने कमरे में जबरदस्ती घुसकर उनसे बदतमीजी की बल्कि झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देकर उनसे 13 हजार रुपये भी छीन लिए। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी और आखिरकार दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी

मामले को लेकर थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि दोनों से शुरुआती पूछताछ की गई। जिसमें यह बात सामने आई कि इस तरह की घटना आरोपी पहले भी कई बार कर चुके हैं। फिलहाल, पुलिस अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”847717594″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews