
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र करीब एक साल पहले मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें किसान से एक भाई और बहन ने प्याज लेकर पैसे नहीं देने के मामले की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
[dgv_vimeo_video id=”833256086″]
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का मामला
मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है, जहां जनवरी 2023 में मनोज चौधरी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि टीटू तिवारी को 14 सौ कट्टे प्याज दिए गए थे। जिसके बाद, टीटू तिवारी की बहन रानी तिवारी बार- बार किसान को अपने अकाउंट का चेक देकर उसे टाल दिया था। तब जाकर किसान मनोज चौधरी ने राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और शिकायत के बाद से ही राजेंद्र नगर पुलिस ने ठगों को गिरफ्तार कर लिया है।
सभी से पुछताछ जारी
[dgv_vimeo_video id=”833255838″]
बता दें कि मामले में इससे पहले एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ठगी ने फरयादी को कई चेक भी दिए लेकिन चेक बाउंस हो गए। जिसके कारण फरियादी लगातार परेशान होता रहा। वहीं, पुलिस ने इस मामले में तकनीकी सहारा लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, सभी से पुछताछ जारी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

