Indore News: पुलिस ने 2 इनामी चेन लूटेरों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

15 दिन पहले और हाल ही में हुई इन घटनाओं को उन्होंने अमरेंद्र सिंह के अनुसार रईसी शौक पूरे करने के लिए अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपी में से एक फोटोग्राफर है और दूसरा पढ़ाई कर रहा है।
Police Arrest Crime

Indore News : मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस को सफलता हाथ लगी है, जहां उन्होंने 10000 के 2 इनामी चेन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से लूटी गई चेन भी जब्त की गई है। फिलहाल, उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

जानें पूरा मामला

फर्स्ट ईयर ओटी (ऑपरेशन थिएटर) के छात्र और उसके दोस्त की है, जिन्होंने मिलकर इंदौर के लसूड़िया थाने के 114 नंबर स्कीम में चेन स्नैचिंग की दो घटनाओं को अंजाम दिया। 15 दिन पहले और हाल ही में हुई इन घटनाओं को उन्होंने अमरेंद्र सिंह के अनुसार रईसी शौक पूरे करने के लिए अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपी में से एक फोटोग्राफर है और दूसरा पढ़ाई कर रहा है। नर्सिंग की तैयारी कर रहे इन दोनों लुटेरों को देवास से गिरफ्तार किया गया है। इन्होंने इंदौर में लूट की घटना को अंजाम दिया था और दोनों पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। ये दोनों आरोपी शहर के एक बड़े मेडिकल कॉलेज से ओटी की तैयारी भी कर रहे थे।

एडीशनल डीसीपी ने कही ये बात

एडीशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार, लहसुडिया थाना पुलिस ने दो इनामी चैन स्नैचर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों ही आरोपियों ने 19 जून को स्कीम नंबर 114 में एक महिला फरियादी के साथ चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। आरोपियों की तलाश में लहसूडिया थाना पुलिस देवास पहुंची, जहां से अमन पिता संजय राव निवासी राजाराम नगर थाना सिविल लाइन देवास और अंकित पिता राजाराम पटेल निवासी देवास को गिरफ्तार किया गया। दोनों बदमाश देवास से इंदौर आकर लूट की वारदात को अंजाम देकर वापस देवास चले जाते थे और लूट का माल गोल्ड लोन कम्पनी में गिरवी रख देते थे। दोनों ही बदमाश अपने महंगे शौक और मौज मस्ती के लिए लूट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों से लूटा गया माल भी बरामद कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”971416656″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews