
Indore News : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लूट के वारदाते लगातार सामने आ रही है। इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 बदमाशो को पुलिस ने बाइक सहित पकड़ा है। जिनके पास से 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। फिलहाल, उनसे पुछताछ जारी है। जानें विस्तार से…
तीन इमली का मामला
दरअसल, पूरा मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र के तीन इमली का है, जहां पिछले दिनों बदमाशो ने लगातार 2 मोबाइल लूट के वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस सक्रीय हुई और क्षेत्र के सीसीटीवी खंगलना शुरू किए। जिसमें बाइक सवार 2 बदमाशों की पहचान हुई और दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ें। जिनमें से एक बदमाश बालिग है।
[dgv_vimeo_video id=”837135500″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

