
Indore News : इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां तीन साल बाद एक मामले में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से लगभग एक लाख रुपये जब्त किए गए हैं। साथ ही, उनसे पुछताछ की जा रही है। आइए जानें विस्तार से…
राजेंद्र नगर का मामला
दरअसल, मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के चोइथराम सब्जी मंडी का है। जब सब्जी व्यापारी ईश्वरलाल पालीवाल ने सवा लाख रुपए कीमत के प्याज गाड़ी में भरकर भेजी थी। जिसके बाद गाड़ी के ड्राइवर संतोष और क्लीनर मंगल प्याज को बताई हुई जगह पर ना ले जाकर अपने एक साथी कप्तान सिंह की मदद से झांसी में बेच दी थी। जिसकी शिकायत व्यापारी ने थाने में की। जिसके करीब तीन साल बाद तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

