
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने सनसनी खेत चोरी का खुलासा करते हुए दो महिला सहित एक पुरुष आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चोरी के सामान बरामद हुए हैं। जिसकी कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है। फिलहाल, तीनों के खिलाफ चोरी सहित अन्य कई धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी करवाई की जा रही है।
CCTV की ली गई मदद
बता दें कि कुछ दिन पहले ज्वेलरी की दुकान पर बुर्का गैंग की दो महिला सोने की अंगूठी चोरी करके ले गई थी। इसके बाद ज्वेलरी शॉप के मालिक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर टीम का गठन करते हुए त्वरित कार्रवाई की गई और करीब 600 सीसीटीवी कैमरे कंगाल गए। जिसकी मदद से मालेगांव से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह महिलाएं भारत के कई अन्य राज्यों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुकी हैं।
6 जून का मामला
दरअसल, मामला 6 जून का है। जब थाना सराफा में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। जिसमें जांच पड़ताल करने के बाद टीम ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों के ठिकानों का पता लगाया और महाराष्ट्र के मालेगांव पुलिस की टीम को भेजा गया, जहां साइबर तकनीकी और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए की महिला दिखी। जिसे पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सईद अंसारी बताया। इसके अलावा, उसने अपने दोनों साथियों का नाम साहिदा अंसारी और राजेश यादव बताया, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, तीनों को इंदौर वापस लाकर उनसे पूछताछ की कार्रवाई जारी है।
[dgv_vimeo_video id=”956438669″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

