Indore News: पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार, 15 बाइक जब्त

बता दें कि वाहन चोरी एक बड़ी समस्या है, जो न केवल नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन रही है बल्कि पुलिस अधिकारियों के लिए भी एक चुनौती है।
Police Arrest Crime

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की पुलिस ने सफलता हासिल की है। दरअसल, पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 15 बाइक भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। फिलहाल, तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आइए जानते हैं विस्तार से…

मुखबिर से मिली सूचना

बता दें कि शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटना से रहवासी ही नहीं, बल्कि पुलिस भी काफी परेशान हो रही है। जिसे लेकर लगातार चोरों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान संयोगितागंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 3 को दबिश देकर पकड़ लिया गया है, जोकि देवास और राजगढ़ जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि कस्टमर द्वारा ऑन डिमांड होने पर वह गाड़ी चोरी करते थे।

पूछताछ में सामने आई ये बात

वहीं, पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध लोगों को टेक्नीकल साक्ष्यों के आधार पर देवास में आमजन की तरह रहकर जानकारी एकत्रित की। उसके बाद संदिग्धों के अड्डों पर दबिश दी गई और दीपक राजपूत को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि वाहन चोर बस से देवास और राजगढ जिले से इंदौर शहर के सरवटे बस स्टेण्ड पर उतरते थे और नजदीकी जगह जैसे थाना संयोगितागंज क्षेत्र के दवाबाजार, चिडियाघर, नवलखा, गुरुवारिया हाट, एमवायएच अस्पताल को टारगेट करते थे, जहां वह अपने साथी मैकेनिक धर्म सिंह और दिनेश नागर के साथ मिलकर वाहन चोरी कर वापस चले जाते थे। फिलहाल, पुलिस ने तीन वाहन चोरों को पकड़ लिया है। जिनके पास से लाखों के 15 टू व्हीलर वाहन जब्त किए गए हैं। वहीं, चोरी की गाड़ी को काट कर बेचने वाला कबाडी नजरुद्दीन मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। बता दें कि वाहन चोरी एक बड़ी समस्या है, जो न केवल नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन रही है बल्कि पुलिस अधिकारियों के लिए भी एक चुनौती है।

[dgv_vimeo_video id=”965228209″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews