
Indore News : मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। साथ ही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनपर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
कई शहरों में फैला नेटवर्क
बता दें कि नशे का अवैध व्यापार करने वालों पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है। जब ड्रग तस्कर पांगु बाई और आमिर खान निवासी प्रतापगढ़ राजस्थान को दूसरी कार्रवाई के तहत जेल भेजा गया है। पांगू बाई पर कुल 23 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें तीन प्रकरण एनडीपीएस के दर्ज है। वहीं, आमिर खान का बड़ा नेटवर्क राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई शहरों में फैला हुआ है।
एडीशनल डीसीपी ने दी ये जानकारी
मामले को लेकर एडीशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शहर में पहली बार पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। आगे उन्होंने बताया कि पिट एनडीपीएस एक्ट बहुत ही मजबूत धारा है। इसके तहत, पुलिस आगे भी और अन्य ड्रग्स तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। बता दें कि नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करना जरूरी है, ताकि नशे का व्यापार कम हो और युवा पीढ़ी को सुरक्षित रखा जा सके।
[dgv_vimeo_video id=”947767161″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

