Indore News: इंदौर पुलिस ने 3 चोरों को किया गिरफ्तार, जेवर सहित 4 लाख रुपये नगद बरामद

मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर एयरपोर्ट रोड़ में हुई चोरी की घटना का है। जब 25 मई को फरियादी पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई थी।
shahdol News

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर पुलिस ने चोरी का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से सोने चांदी के जेवर सहित 1 लेनेवो कंपनी के लैपटॉप और 4 लाख रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं। कड़ी पूछताछ करने के बाद आरोपियों ने बताया कि वह नशा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। फिलहाल, सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

25 मई का मामला

दरअसल, मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर एयरपोर्ट रोड़ में हुई चोरी की घटना का है। जब 25 मई को फरियादी गजेंद्र सिंह ठाकुर पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई कि करीब रात 9 बजे वह किराने का सामान लेने गए थे। 2 घंटे बाद वहां से लौटने पर अंदर जाकर देखा, तो घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। इसके बाद सामान चेक करने पर 3 गैस टंकी, 1 लेनेवो कंपनी की लैपटॉप, 1 चांदी का कड़ा, एक जोड़ी बच्ची की पायल, 3 सोने की अंगूठियां वहां से गायब थी। आनन-फानन में वह सीधे थाने पहुंचे।

एडिश्नल डीसीपी ने दी ये जानकारी

वहीं, एडिश्नल डीसीपी आलोक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीम का गठन किया और इलाके में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें तीन आरोपी चोरी के सामान के साथ नजर आए, जिन्हें दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, उनसे पूछताछ की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”952598497″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews