
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अपराधों की संख्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। जिस पर काबू पाने के लिए पुलिस द्वारा समय-समय पर धर-पकड़ अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर अन्नपूर्णा थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से 11 दो पहिया वाहन जब्त किए गए हैं। फिलहाल, उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
3 वाहन चोर गिरफ्तार
बता दें कि इंदौर पुलिस कमिश्नर डॉ. राकेश गुप्ता द्वारा समय-समय पर लूट वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की धर-पकड़ करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। जिसका पालन करते हुए जोन 4 में कार्रवाई की गई। साथ ही तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान 11 वाहनों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
डीसीपी ने दी ये जानकारी
डीसीपी जोन 4 के ऋषिकेश मीणा का कहना है कि आरोपियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में चोरी की गुनाह को कबूल कर लिया है। एक आरोपी ने बताया कि दो बार हर्निया का ऑपरेशन हो जाने के कारण वह कर्ज में आ गया था। जिस कारण वह चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा। फिलहाल, आरोपियों का न्यायालय से रिमांड लिया जा रहा है। जिससे आगे अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, तीनों की पहचान राहुल (इंदौर), अजय परिहार (पीथमपुर) और राहुल (गुना) के रुप में की गई है।
[dgv_vimeo_video id=”1003189533″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

